यह ई-पत्रिका कृषि, बागवानी, पशु विज्ञान, वानिकी, मत्स्य पालन, कृषि इंजीनियरिंग, कृषि व्यवसाय प्रबंधन, पौध संरक्षण और इनसे सम्बंधित सभी पहलुओं पर उच्च गुणवत्ता वाले लोकप्रिय/तकनीकी लेख प्रकाशित करती है। हमारी संपादकीय टीम आपको दुनिया भर के वैज्ञानिक समुदाय के साथ मूल लेख/नए विचारों को आकार देने और साझा करने में मदद करेगी।
लेखकों से अनुरोध है कि वे अपने लेख भेजते समय निम्नलिखित दिशा निर्देशों का पालन करें।
§ सम्पूर्ण लेख 1000-1500 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।
§ लेख संपादन योग्य (Editable Doc/Docx) यूनिकोड (मंगल) में 1.5 लाइन स्पेसिंग और 12 फॉन्ट साइज के साथ तैयार होना चाहिए।
§ शीर्षक छोटा, सूचनात्मक और लेख को अच्छे से वर्णित करने वाला होना चाहिए।
§ लेख में अधिकतम पांच लेखकों का नाम ही होना चाहिए।
§ लेख संक्षिप्त, पाठकों के लिए सुगम एवं शिक्षाप्रद होना चाहिए।
§ लेख में कम से कम एक रंगीन आकृति/फोटो/चित्र जोड़ें।
§ लेख के अंत में सम्पूर्ण लेख का सारांश होना चाहिए।
§ प्रकाशन में साहित्यिक चोरी को एक गंभीर अपराध माना जाता है किसी और के काम को अपने काम के रूप में पुन: पेश न करें।
§ सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सभी लेखकों को लेख में उनकी भागीदारी को रेखांकित करते हुए एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करना होगा और किसी भी विवाद के लिए लेखक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
लेख कार्यप्रवाह
